विकास के दावे या दिखावा ? गड़वार में शिलापट्टों का ‘कब्रिस्तान’ उजागर

amritujala
amritujala

एडीओ पंचायत कार्यालय के पीछे फेंके मिले दर्जनों शिलापट्ट, एक ही कार्य पर दो-दो पट्ट लगाने के आरोप से उठे सवाल

चिलकहर, बलिया। गड़वार ब्लाक में विकास योजनाओं की हकीकत उस समय सामने आ गई, जब एडीओ पंचायत कार्यालय के पीछे खुले में फेंके गए दर्जनों शिलापट्ट मिले। कभी सरकारी उपलब्धियों के प्रतीक रहे ये पत्थर अब लापरवाही, अनियमितता और कथित घोटालों की मूक गवाही दे रहे हैं।
गड़वार ब्लॉक स्थित एडीओ पंचायत कार्यालय के पीछे का दृश्य किसी कबाड़खाने से कम नहीं था, जहां विकास योजनाओं के नाम पर लगाए गए शिलापट्ट बेतरतीब तरीके से फेंके हुए मिले। इन शिलापट्टों पर सड़क, नाली, सामुदायिक भवन और पंचायत भवन जैसे विभिन्न कार्यों के शिलान्यास का विवरण दर्ज है, जिनमें मुख्यमंत्री, मंत्री और सांसद समेत कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के नाम अंकित हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि कुछ परियोजनाओं में एक ही कार्य के लिए दो-दो शिलापट्ट लगाए जाने के प्रमाण मिले हैं। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग और सिर्फ दिखावे के लिए विकास कार्यों को प्रचारित करने की आशंका और गहरी हो गई है।
मौके पर मौजूद शिलापट्टों की हालत भी कई सवाल खड़े करती है। कुछ पूरी तरह टूटे-फूटे हैं, जबकि कुछ अपेक्षाकृत नए नजर आते हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि यदि योजनाएं सही तरीके से पूरी हुई थीं, तो इन शिलापट्टों को इस तरह फेंकने की नौबत क्यों आई?
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरा मामला पंचायत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। विभाग जहां एक ओर विकास कार्यों के बड़े-बड़े दावे करता है, वहीं दूसरी ओर उन्हीं कार्यों के प्रतीकों का इस तरह अपमान होना अंदरूनी अनियमितताओं की ओर इशारा करता है।
सूत्रों के अनुसार इस मामले में तत्कालीन और वर्तमान अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। बताया जा रहा है कि तत्कालीन बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) संतोष कुमार श्रीवास्तव के कार्यकाल में बड़ी संख्या में शिलापट्ट लगाए गए थे, जिनमें से अब कई बेकार हालत में पाए गए हैं।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होती है, या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

FeedList
Advertisement

Related News

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…

By Amrit Ujala

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान आज

72 जिलों में 14.81 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इनमें पांच खंड स्नातक…