अमृत उजाला
Sign In
मंगलवार, जून 2, 2026
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Reading: प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
Share
Notification
Font ResizerAa
अमृत उजाला
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > उत्तर प्रदेश > प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
उत्तर प्रदेश

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

amritujala
Last updated: मई 30, 2026 6:58 अपराह्न
amritujala 3 दिन पहले
Share
SHARE

पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग

गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार गाजीपुर में आज ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।
समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया।
इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में जिले के गणमान्य लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके पश्चात सभागार में उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, जिसके साथ ही यह भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

You Might Also Like

अयोध्या: नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों का धरना, बोले— समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन रहेगा जारी

उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 में कठोर संशोधन की आवश्यकता

अन्नदाता किसान की मुखर आवाज थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

CBSE का त्रिभाषा सूत्र भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को देगा नई मजबूती

विचारों की पत्रकारिता के शिखर पुरुष थे चंद्रशेखर : अरविंद मोहन

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article प्रमाणित आँकड़ों की कसौटी पर हिंदी पत्रकारिता का यथार्थ
Next Article मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय को नई पहचान दिलाने पर बनी रणनीति

ताजा खबरें

अयोध्या: नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों का धरना, बोले— समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन रहेगा जारी

2 घंटे पहले

उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 में कठोर संशोधन की आवश्यकता

3 घंटे पहले

बृहस्पति ग्रह का 12 वर्ष बाद उच्च राशि कर्क में गोचर आज से

3 घंटे पहले

अयोध्या के आचारी मंदिर में इतिहास का खजाना! मिलीं 400 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां

1 दिन पहले

माता पिता हैं हमारी सच्ची खुशियों के बागवान

1 दिन पहले

एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर राम उपाध्याय का अयोध्या दौरा, जनसंपर्क अभियान तेज

2 दिन पहले

हाथों में झाड़ू, दिल में स्वच्छता का संकल्प: अयोध्या में उतरा जनसैलाब, चला महा स्वच्छता अभियान

2 दिन पहले

धर्मयुद्ध की चंडी-राजमाता अहिल्या बाई होल्कर

2 दिन पहले

युवक की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम

2 दिन पहले

अम्मुकेयर चैरिटेबल ट्रस्ट 1 जून को नासिक में शुरू करेगा छठा मोहनजी अन्नक्षेत्र, देशभर में चला रहा व्यापक जनकल्याण अभियान

2 दिन पहले

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane

Poppular Categories

  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • खेल
  • देश
  • लखनऊ
  • अन्य खबरें
  • बलरामपुर
  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • जम्मू कश्मीर
  • राजस्थान
  • भोपाल
  • टेक्नोलॉजी
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • कोलकाता
  • आज का राशिफल
  • मौसम

Download APP

Google-play Apple
  • Advertise with us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?