अमृत उजाला
Sign In
मंगलवार, जून 2, 2026
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Reading: डीएम की पहल से श्मशान घाट पर लूट पर लगेगी लगाम, शव यात्रियों को मिलेगी राहत
Share
Notification
Font ResizerAa
अमृत उजाला
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > उत्तर प्रदेश > डीएम की पहल से श्मशान घाट पर लूट पर लगेगी लगाम, शव यात्रियों को मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश

डीएम की पहल से श्मशान घाट पर लूट पर लगेगी लगाम, शव यात्रियों को मिलेगी राहत

amritujala
Last updated: मई 7, 2026 5:47 अपराह्न
amritujala 4 सप्ताह पहले
Share
SHARE

अभिषेक कुमार सिंह

गाजीपुर, किसी परिजन की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचने वाले लोगों को अब जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। गाजीपुर में श्मशान घाट पर लकड़ी और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के नाम पर होने वाली अवैध वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने इस समस्या के समाधान के लिए पहल शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) ने गाजीपुर के श्मशान घाट पर पहुंचकर लकड़ी विक्रेताओं, डोम राजा और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। बैठक में श्मशान घाट पर होने वाली अव्यवस्थाओं और अवैध वसूली पर रोक लगाने के लिए चर्चा की गई, जिसमें सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय के लिए आगामी शनिवार को एक और बैठक आयोजित की जाएगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धीरेन्द्र राय ने बताया कि बैठक में लकड़ी विक्रेताओं के लिए लकड़ी का निर्धारित रेट तय करने, श्मशान घाट पर मृतकों का रजिस्ट्रेशन करने तथा अंतिम संस्कार के नाम पर डोम राजा और अन्य लोगों द्वारा की जाने वाली अवैध वसूली पर रोक लगाने के लिए व्यवस्था बनाने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही श्मशान घाट के संचालन से जुड़े लोगों की एक समिति बनाकर सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है।
उन्होंने कहा कि शव यात्रा में शामिल लोग पहले ही अपने परिजन की मृत्यु से दुखी होते हैं। ऐसे में श्मशान घाट पर अवैध वसूली और अव्यवस्था उनके दुख को और बढ़ा देती है। इसलिए नगर पालिका प्रशासन की कोशिश है कि वहां आने वाले शव यात्रियों को सम्मानजनक और सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
उल्लेखनीय है कि गाजीपुर के श्मशान घाट पर प्रतिदिन सैकड़ों शवयात्री अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। यहां सिर्फ गाजीपुर ही नहीं बल्कि पड़ोसी जनपद मऊ और आजमगढ़ से भी लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने पहुंचते हैं। लंबे समय से यहां लकड़ी और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर अधिक पैसे वसूले जाने की शिकायतें मिल रही थीं। नवागत जिलाधिकारी के संज्ञान में मामला आने के बाद नगर पालिका प्रशासन को इसे तत्काल सुलझाने के निर्देश दिए गए।

You Might Also Like

अयोध्या: नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों का धरना, बोले— समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन रहेगा जारी

उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 में कठोर संशोधन की आवश्यकता

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

अन्नदाता किसान की मुखर आवाज थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

CBSE का त्रिभाषा सूत्र भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को देगा नई मजबूती

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article गाजीपुर में शुरू हुई देश की पहली डिजिटल जनगणना
Next Article लखनऊ में सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं अधिवक्ता अनुराग पाण्डेय

ताजा खबरें

अयोध्या: नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों का धरना, बोले— समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन रहेगा जारी

2 घंटे पहले

उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 में कठोर संशोधन की आवश्यकता

3 घंटे पहले

बृहस्पति ग्रह का 12 वर्ष बाद उच्च राशि कर्क में गोचर आज से

3 घंटे पहले

अयोध्या के आचारी मंदिर में इतिहास का खजाना! मिलीं 400 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां

1 दिन पहले

माता पिता हैं हमारी सच्ची खुशियों के बागवान

1 दिन पहले

एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर राम उपाध्याय का अयोध्या दौरा, जनसंपर्क अभियान तेज

2 दिन पहले

हाथों में झाड़ू, दिल में स्वच्छता का संकल्प: अयोध्या में उतरा जनसैलाब, चला महा स्वच्छता अभियान

2 दिन पहले

धर्मयुद्ध की चंडी-राजमाता अहिल्या बाई होल्कर

2 दिन पहले

युवक की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम

2 दिन पहले

अम्मुकेयर चैरिटेबल ट्रस्ट 1 जून को नासिक में शुरू करेगा छठा मोहनजी अन्नक्षेत्र, देशभर में चला रहा व्यापक जनकल्याण अभियान

2 दिन पहले

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane

Poppular Categories

  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • खेल
  • देश
  • लखनऊ
  • अन्य खबरें
  • बलरामपुर
  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • जम्मू कश्मीर
  • राजस्थान
  • भोपाल
  • टेक्नोलॉजी
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • कोलकाता
  • आज का राशिफल
  • मौसम

Download APP

Google-play Apple
  • Advertise with us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?