हरियाली तीज मेले में दिखा उत्साह व उमंग

Amrit Ujala
Amrit Ujala

गोरखपुर : आज सावन की फुहारों और हरियाली तीज की पारंपरिक छटा शनिवार को एडी माल स्थित होटल सरोवर पोर्टिको के सभागार में सजीव हो उठी। अग्रवाल महिला मंडल की ओर से आयोजित हरियाली तीज मेले में संस्कृति, सामाजिक सरोकार और महिला शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से शाम तक चले इस आयोजन में शहरवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभागार में गूंजते तीज के गीत, रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की खिलखिलाहट, मेहंदी की महक, चूड़ियों की खनक और पारंपरिक नृत्यों ने ऐसा माहौल बनाया कि हर कोई भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, संस्थापिका अध्यक्ष सुधा मोदी, अध्यक्ष शोभा अग्रवाल, सचिव मिताली जालान ने दीप प्रज्जवलित कर किया। महापौर ने सभी स्टालों को अवलोकन किया। इसके बाद उन्हें मंचासीन कराया। संस्था की पदाधिकारियों ने महापौर को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया। शोभा अग्रवाल ने सभी आंगतुकों का स्वागत किया। अपने संबोधन में महापौर डा. मंगलेश ने कहा कि हरियाली तीज जैसे पारंपरिक पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकता के जीवंत प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, भारतीय संस्कारों और समृद्ध परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं।
सुधा मोदी ने कहा कि हरियाली तीज केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक समरसता का जीवंत उत्सव है। यह त्योहार हमें प्रकृति के प्रति प्रेम, परिवार के प्रति समर्पण और रिश्तों में आत्मीयता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने, उन्हें एक-दूसरे से जोड़ने तथा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। हमारा प्रयास है कि सेवा, संस्कृति और सामाजिक दायित्व के इन मूल्यों को समाज में निरंतर आगे बढ़ाया जाए।
शाम को मेले का समापन दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं और ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में संस्था की सचिव मिताली जालान ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मेला संयोजक प्राची जैन, दीपाली अग्रवाल एवं रीता अग्रवाल ने कहा कि गोरखपुरवासियों के स्नेह, सहयोग और उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक सफलता दिलाई। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी साधना अग्रवाल, समता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, शालिनी अनुराग, रश्मि बंका, समीक्षक रमानी, श्याम मोहन, अशोक मोदी, बालकृष्ण अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विजय प्रकाश एवं अनुराग अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लोक संस्कृति के रंग में रंगा पूरा सभागार
कार्यक्रम शुरू होते ही तीज और सावन के पारंपरिक लोकगीतों ने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। मंच पर हरे, पीले और लहरिया परिधानों में सजी महिलाओं ने जब पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हर प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को सजीव कर दिया। सभागार के एक ओर महिलाओं के हाथों में रची मेहंदी, रंग-बिरंगी चूड़ियां और पारंपरिक आभूषण आकर्षण का केंद्र बने रहे, तो दूसरी ओर सेल्फी प्वाइंट और तीज की सजीव सजावट के बीच परिवार यादगार पल कैमरे में कैद करते नजर आए। बच्चों की चहक, महिलाओं की खिलखिलाहट और लोकधुनों की गूंज ने पूरे आयोजन को उत्सवधर्मी बना दिया।

खरीदारी और व्यंजनों का भी खूब रहा आकर्षण
मुंबई, आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, कोलकाता और गोरखपुर के आकर्षक स्टालों पर दिनभर भीड़ उमड़ती रही। पारंपरिक परिधान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, हस्तशिल्प, गृह सज्जा सामग्री और आधुनिक उत्पादों की खरीदारी के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा। वहीं चाट, मिठाइयों और विभिन्न प्रदेशों के पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू लोगों को लगातार अपनी ओर खींचती रही। लगभग हर स्टाल पर देर शाम तक रौनक बनी रही।

सेवा और सम्मान से बढ़ी आयोजन की गरिमा
सेवा क्षेत्र में 85 वर्षीय सुलोचना दारुका को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया गया। प्रो. अनुभूति दूबे, मधु कमानी, खुशबू मोदी, रोली नारायण, ब्लॉक प्रमुख सुनीता सिंह और रूपम श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आगंतुकों को पौधे वितरित किए गए। स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने 20 से अधिक लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा मोतियाबिंद के मरीजों के आपरेशन के लिए सहमति दी। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.ए. अग्रवाल ने सेवा भावना का परिचय देते हुए एक दिव्यांग बच्ची के ऑपरेशन का पूरा खर्च स्वयं वहन करने की घोषणा की। साथ ही सिलाई केंद्र की स्थापना के लिए दो सिलाई मशीन भी संस्था की ओर से प्रदान किया गया।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

सरोजनीनगर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

सरोजनीनगर, लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। तिरंगे झंडे के साथ निकले इस…

By Amrit Ujala

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…