गोरखपुर। शहर के वरिष्ठ उद्योगपति, समाजसेवी एवं ‘हरिप्रसाद गोपीकृष्ण ज्वेलर्स’ (एस्परा कंपनी) के संस्थापक बालकृष्ण सर्राफ का लगभग 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से गोरखपुर के व्यापार जगत, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
बालकृष्ण सर्राफ लंबे समय तक सर्राफा व्यापार से जुड़े रहे और व्यापारियों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उन्हें गोरखपुर सर्राफा बाजार के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था। व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ वे सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहे।
उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व विभाग अध्यक्ष के रूप में भी दायित्व निभाया। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक अभियानों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और वे अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे।
उनके निधन पर व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे गोरखपुर के सामाजिक और व्यापारिक जीवन की बड़ी क्षति बताया।








