गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी सुना गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह मौजूद रहे। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा की 25 वर्षों की यात्रा का उल्लेख किया। इस दौरान विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शुक्ला, राज्यसभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी महेश शुक्ला, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा विधायक विपिन सिंह, फतेहबहादुर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ला, श्रीराम चौहान, श्रवण निषाद, विमलेश पासवान, राजेश त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं।





















