चंदौली। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सकलडीहा पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रात के समय अवैध मिट्टी खनन में लगी एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में सकलडीहा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ओरवा में जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही खनन विभाग को अवगत कराया गया।
इसके बाद थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद, पुलिस टीम तथा खनन निरीक्षक सिद्धार्थ शंकर पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान अवैध खनन की पुष्टि होने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया।
सीज किए गए वाहनों का विवरण
- जेसीबी मशीन (चेसिस नंबर: HAR3DXSSV02976824)
- बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर (चेसिस नंबर: IPY5050DTGA024216)
कार्रवाई में शामिल टीम
- खनन निरीक्षक सिद्धार्थ शंकर पांडेय एवं खनन विभाग की टीम
- थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद, कोतवाली सकलडीहा
- कांस्टेबल प्रश्विन दूबे
- कांस्टेबल रोहित गौड़
- रिजर्व कांस्टेबल धीरज
पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।








