सुलतानपुर। जनपद के कादीपुर निवासी अश्विनी शर्मा ने नीट (NEET) परीक्षा-2026 में 98.66 पर्सेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अश्विनी शर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) बुआपुर, सुलतानपुर में कार्यरत शिक्षक श्री सूर्यवंश शर्मा के सुपुत्र हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता अर्जित की है।
अश्विनी की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।






















