अमृत उजाला
Sign In
मंगलवार, जून 2, 2026
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Reading: कानपुर दक्षिण को मेट्रो विस्तार से जोड़ने की उठी मांग, एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी पर जोर
Share
Notification
Font ResizerAa
अमृत उजाला
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > उत्तर प्रदेश > कानपुर दक्षिण को मेट्रो विस्तार से जोड़ने की उठी मांग, एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी पर जोर
उत्तर प्रदेश

कानपुर दक्षिण को मेट्रो विस्तार से जोड़ने की उठी मांग, एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी पर जोर

amritujala
Last updated: मई 24, 2026 1:24 अपराह्न
amritujala 1 सप्ताह पहले
Share
SHARE

अमृत उजाला ब्यूरो

कानपुर। सामाजिक कार्यकर्ता अजीत खोटे के नेतृत्व में नौबस्ता मेट्रो स्टेशन से स्वर्ण जयंती विहार होते हुए चकेरी एयरपोर्ट तक मेट्रो सेवा के विस्तार की मांग उठाई गई। इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने मंडलायुक्त एवं विधानसभा अध्यक्ष Satish Mahana से जल्द निर्णय लेने की अपील की है।

ज्ञात हो कि वर्तमान में कानपुर मेट्रो का विस्तार पश्चिम दिशा में बर्रा-8 तक किया जा रहा है, जिसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसी क्रम में अब नौबस्ता से पूर्व दिशा की ओर एयरपोर्ट तक मेट्रो सेवा बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इससे कानपुर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व का बड़ा इलाका आधुनिक यातायात सुविधा से जुड़ सकेगा।

प्रस्तावित रूट में स्वर्ण जयंती विहार, सनिगवां क्षेत्र और आसपास के कई तेजी से विकसित हो रहे इलाके शामिल हैं। इसी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भागीरथी-जाह्नवी आवासीय परियोजना तथा सकरापुर आवास योजना भी स्थित हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग निवास कर रहे हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध महादेवन मंदिर और करौली आश्रम भी इसी क्षेत्र में पड़ते हैं, जहां प्रतिदिन और विशेष अवसरों पर हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

क्षेत्रवासियों का मानना है कि रिंग रोड निर्माण कार्य और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के साथ यदि मेट्रो विस्तार होता है, तो इससे यातायात सुगम होगा, रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा कानपुर दक्षिण के विकास को नई दिशा मिलेगी।

मांग करने वालों में अनुज शुक्ल, जी.पी. अवस्थी, सज्जन तिवारी, शुभम सैनी, रीतेश शर्मा, हरीश वाजपेयी, आशु वाजपेयी, हेमलता सचान, अरविंद अग्निहोत्री, राहुल, पंकज साहू, जगदेव सिंह यादव, पप्पू महंत, श्रीराम यादव, प्रदीप शर्मा, ऐश्वर्या कीर्ति, संदीप शुक्ल, राजेश द्विवेदी, राजकुमार अग्निहोत्री, जया शुक्ला, जितेंद्र वाजपेयी और गोपाल सैनी सहित कई स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

You Might Also Like

अयोध्या: नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों का धरना, बोले— समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन रहेगा जारी

उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 में कठोर संशोधन की आवश्यकता

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

अन्नदाता किसान की मुखर आवाज थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

CBSE का त्रिभाषा सूत्र भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को देगा नई मजबूती

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैंडास बुजुर्ग में सीएमओ ने आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण
Next Article अर्जुन तेंदुलकर की प्रतिभा पर फिर चर्चा, शानदार प्रदर्शन के बाद उठे सवाल, पहले मौका क्यों नहीं मिला?

ताजा खबरें

अयोध्या: नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों का धरना, बोले— समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन रहेगा जारी

2 घंटे पहले

उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 में कठोर संशोधन की आवश्यकता

3 घंटे पहले

बृहस्पति ग्रह का 12 वर्ष बाद उच्च राशि कर्क में गोचर आज से

3 घंटे पहले

अयोध्या के आचारी मंदिर में इतिहास का खजाना! मिलीं 400 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां

1 दिन पहले

माता पिता हैं हमारी सच्ची खुशियों के बागवान

1 दिन पहले

एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर राम उपाध्याय का अयोध्या दौरा, जनसंपर्क अभियान तेज

2 दिन पहले

हाथों में झाड़ू, दिल में स्वच्छता का संकल्प: अयोध्या में उतरा जनसैलाब, चला महा स्वच्छता अभियान

2 दिन पहले

धर्मयुद्ध की चंडी-राजमाता अहिल्या बाई होल्कर

2 दिन पहले

युवक की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम

2 दिन पहले

अम्मुकेयर चैरिटेबल ट्रस्ट 1 जून को नासिक में शुरू करेगा छठा मोहनजी अन्नक्षेत्र, देशभर में चला रहा व्यापक जनकल्याण अभियान

2 दिन पहले

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane

Poppular Categories

  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • खेल
  • देश
  • लखनऊ
  • अन्य खबरें
  • बलरामपुर
  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • जम्मू कश्मीर
  • राजस्थान
  • भोपाल
  • टेक्नोलॉजी
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • कोलकाता
  • आज का राशिफल
  • मौसम

Download APP

Google-play Apple
  • Advertise with us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?