अमृत उजाला
Sign In
गुरूवार, अप्रैल 16, 2026
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Reading: कहते हैं चुप रहना अच्छा है : त्रिलोचन
Share
Notification
Font ResizerAa
अमृत उजाला
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • Uncategorized
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > अन्य खबरें > कहते हैं चुप रहना अच्छा है : त्रिलोचन
अन्य खबरें

कहते हैं चुप रहना अच्छा है : त्रिलोचन

Akhand Pratap Singh
Last updated: अगस्त 21, 2024 7:37 पूर्वाह्न
Akhand Pratap Singh 2 वर्ष पहले
Share
SHARE

अमितप्रकाश सिंह

कवि त्रिलोचन प्रकृति, प्रेम, और मानव संबंधों के एक अद्भुत कवि थे। उनकी कविताएं सामाजिक – आर्थिक संघर्षों को शहरी, ग्रामीण समाज के फलक पर देखते हुए एक तस्वीर बनाती हैं। उनकी कविता सिर्फ तस्वीर नहीं दिखातीं बल्कि साथ चलते हुए राह बनाने की बात भी करती हैं।

उनकी कविताएं चाहे वे मुक्त छंद की हों या छंद में हों या फिर यूरोपीय सानेट हो या फिर लोकभाषा अवधी में हों, नई ताजगी देती हैं। उनकी कविता उत्साह, उल्लास और उमंग की कविता है। एक संवाददाता की तरह उनकी कविताओं में खोजी प्रस्तुति दिखती है। यह उनकी खासियत है। उनकी कविताओं में बादलों के रूपरंग, आंधियों के नाम और उनकी विनाशलीला उनके दौर के दूसरे कवियों में कम ही दिखती है।

उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले में जन्मे कवि त्रिलोचन ( 20 अगस्त 1917-09दिसंबर 2007 ) को उनकी कविताओं और गद्य में आई रचनाओं के जरिए ही जानना चाहिए। आवरण देखकर आकलन करने वाले बुद्धिजीवी उनके दौर में थे आज तो खैर, बडी तादाद है। हालांकि ज्यादातर उन्हें जानने – समझने का दम भरते हैं। इसका अहसास उनकी ही कई कविताओं से मिलता है। कविता ‘कह नहीं सकता’-संकलन ‘चैती’ में वे लिखते हैं-‘ कहते हैं चुप रहना अच्छा है/ अपनी चुप छोड़ कर हर कोई कहता है। ‘इसी संकलन की एक दूसरी कविता है ‘मैं कृतज्ञ हूं’
‘मेरी कविताओं के सपने सब मेरे हैं/ मुझे तो प्रसन्नता है यदि मेरे सपनों को कोई भी / नहीं कहता मेरे हैं।’

कवि त्रिलोचन की ‘राजनीति’ क्या थी इस पर हिंदी के अध्यापक और शोध से जुडे लोग भी तय नही कर पाते। चूंकि उन्हें पढ़ने का समय नहीं होता इसलिए जिन शहरों में वे रहे वहीं के विशेषज्ञ कहलाने वालों की कल्पित राय पर अपना काम निपटा लेते हैं। इससे निर्रथक भ्रम उस कवि के परिवार तक के बारे में फैलता रहा जो सारी जिंदगी बेहद साधारण जीवन जिया। आज भी इसके कारण पूरे परिवार को बेबस हो जाना पड़ता है। जबकि उनके परिवार में एक पुत्र और उसका परिवार है लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं करता। त्रिलोचन की तकरीबन अठारह पुस्तकें हैं और काफी कुछ लिखा प्रकाश में नहीं है।

जो हो मुझे अब भी उम्मीद है कभी हिंदी में कुछ बुद्धिजीवी होंगे जो कवि त्रिलोचन को सिर्फ गपियाने और मौज लेने से ऊपर आकर उनका सही और बेहतर आकलन करेंगे।

ऐसे कवि लेखक त्रिलोचन को मेरा नमन ।

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article IPCA Laboratories launches Diulcus to address Diabetic Foot Ulcer (DFU) in India
Next Article योगी के बाद भाजपा शासित राज्यों में CM धामी ने हासिल किया सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का खिताब

ताजा खबरें

बिहार के अगले सीएम होंगे सम्राट चौधरी, चुने गए भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता

2 दिन पहले

स्मार्ट सिटी की राह पर बलिया: 10 चौराहों का होगा हाईटेक कायाकल्प

3 दिन पहले

14 अप्रैल को सूर्य की मेष संक्रांति खरमास होंगे समाप्त, 15 अप्रैल से गूंजेगी शहनाई

3 दिन पहले

नवनिर्माण के 9 वर्ष: बस्ती में स्वयं सहायता समूहों की क्रांति, महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

3 दिन पहले

मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोंसले का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन

4 दिन पहले

विकल्प रहित संकल्प

5 दिन पहले

बलिया में 1.38 लाख नए वोटर जुड़े, 24 हजार नाम कटे; महिला मतदाता 9.62 लाख के पार

6 दिन पहले

अब यूपी बोर्ड स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य, महंगी गाइड और निजी प्रकाशकों की पुस्तकों पर होगी कार्रवाई

7 दिन पहले

महर्षि भृगु के नाम पर बलिया को मिला मेडिकल कॉलेज, 437 करोड़ की परियोजना से बदलेगी स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर

7 दिन पहले

बालेन सरकार की पहल -पर्यटक नेपाल आएं, इसके लिए होटल संघ ने शुरू की खास रियायतें

1 सप्ताह पहले

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane

Poppular Categories

  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • Uncategorized
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • लखनऊ
  • खेल
  • महाराष्ट्र
  • कोलकाता
  • अन्य खबरें
  • एजुकेशन/करियर
  • जम्मू कश्मीर
  • राजस्थान
  • भोपाल
  • बिज़नेस
  • अपराध
  • बिहार
  • मौसम

Download APP

Google-play Apple
  • Advertise with us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?