अमृत उजाला
Sign In
मंगलवार, जून 2, 2026
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Reading: बलिया में मेडिकल बाईपास कॉरिडोर को मिली रफ्तार, जल्द सुधरेगी शहर की यातायात व्यवस्था
Share
Notification
Font ResizerAa
अमृत उजाला
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > उत्तर प्रदेश > बलिया में मेडिकल बाईपास कॉरिडोर को मिली रफ्तार, जल्द सुधरेगी शहर की यातायात व्यवस्था
उत्तर प्रदेश

बलिया में मेडिकल बाईपास कॉरिडोर को मिली रफ्तार, जल्द सुधरेगी शहर की यातायात व्यवस्था

amritujala
Last updated: अप्रैल 2, 2026 4:51 अपराह्न
amritujala 2 महीना पहले
Share
Oplus_16908288
SHARE

एनएच-31 से महिला अस्पताल तक बनेगा नया मार्ग, 35.23 करोड़ की परियोजना पर डीएम का फोकस

भूमि अधिग्रहण और एलाइनमेंट तय करने की प्रक्रिया तेज, एक सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

अखिलानंद तिवारी

बलिया। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं तक आमजन की पहुंच को सुगम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। जनपद में प्रस्तावित मेडिकल बाईपास कॉरिडोर परियोजना अब तेजी पकड़ती नजर आ रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को एनएच-31 के माल्देपुर मोड़ से हैबतपुर होते हुए जिला महिला अस्पताल तक प्रस्तावित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
करीब 35.23 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली यह परियोजना न केवल शहर के यातायात दबाव को कम करेगी, बल्कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच को भी अधिक तेज और सुगम बनाएगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।
परियोजना की सफलता के लिए भूमि अधिग्रहण को सबसे अहम कड़ी मानते हुए जिलाधिकारी ने इस प्रक्रिया को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग की लंबाई और चौड़ाई का सटीक सर्वेक्षण कराया जाए तथा प्रभावित किसानों के साथ संवाद स्थापित कर सहमति के आधार पर एलाइनमेंट तय किया जाए। इससे भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं होगा और निर्माण कार्य बाधारहित तरीके से आगे बढ़ सकेगा।
डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि परियोजना से प्रभावित होने वाले किसानों की संख्या, अधिग्रहित भूमि का कुल रकबा और संबंधित काश्तकारों का पूरा विवरण एक सप्ताह के भीतर तैयार कर प्रस्तुत किया जाए। साथ ही सीमांकन कार्य को प्राथमिकता देते हुए अतिक्रमण की पहचान कर लाल निशान लगाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा गया।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सभी आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं, ताकि परियोजना में किसी भी प्रकार की देरी न हो। इस बाईपास कॉरिडोर के निर्माण के बाद शहर में जाम की समस्या में कमी आएगी और जिला महिला अस्पताल तक पहुंचने में लगने वाला समय भी काफी हद तक घटेगा।
निरीक्षण के दौरान सीआरओ त्रिभुवन, एसडीएम सदर तिमराज सिंह, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

अयोध्या: नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों का धरना, बोले— समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन रहेगा जारी

उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 में कठोर संशोधन की आवश्यकता

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

अन्नदाता किसान की मुखर आवाज थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

CBSE का त्रिभाषा सूत्र भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को देगा नई मजबूती

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article सरकार को चेतावनी देती हुई दिखाई दे रही है ये चैत्र शुक्ल पूर्णिमा की कुंडली
Next Article खलीलाबाद–बहराइच रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर जनपद के हजारों गांवों को मिलेगा रेलवे नेटवर्क

ताजा खबरें

अयोध्या: नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों का धरना, बोले— समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन रहेगा जारी

4 घंटे पहले

उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 में कठोर संशोधन की आवश्यकता

4 घंटे पहले

बृहस्पति ग्रह का 12 वर्ष बाद उच्च राशि कर्क में गोचर आज से

4 घंटे पहले

अयोध्या के आचारी मंदिर में इतिहास का खजाना! मिलीं 400 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां

1 दिन पहले

माता पिता हैं हमारी सच्ची खुशियों के बागवान

1 दिन पहले

एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर राम उपाध्याय का अयोध्या दौरा, जनसंपर्क अभियान तेज

2 दिन पहले

हाथों में झाड़ू, दिल में स्वच्छता का संकल्प: अयोध्या में उतरा जनसैलाब, चला महा स्वच्छता अभियान

2 दिन पहले

धर्मयुद्ध की चंडी-राजमाता अहिल्या बाई होल्कर

2 दिन पहले

युवक की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम

2 दिन पहले

अम्मुकेयर चैरिटेबल ट्रस्ट 1 जून को नासिक में शुरू करेगा छठा मोहनजी अन्नक्षेत्र, देशभर में चला रहा व्यापक जनकल्याण अभियान

2 दिन पहले

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane

Poppular Categories

  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • खेल
  • देश
  • लखनऊ
  • अन्य खबरें
  • बलरामपुर
  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • जम्मू कश्मीर
  • राजस्थान
  • भोपाल
  • टेक्नोलॉजी
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • कोलकाता
  • आज का राशिफल
  • मौसम

Download APP

Google-play Apple
  • Advertise with us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?