महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे होगा शुभारंभ, प्रभारी जनपद न्यायाधीश करेंगे उद्घाटन
चंदौली। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज परिसर में रविवार, एक नवंबर को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे प्रभारी जनपद एवं सत्र न्यायाधीश राम बाबू यादव दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौंड ने बताया कि शिविर के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने जनपद के सभी मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को कवर करने की अपील की है।





















