कंदवा पुलिस ने खुरहट गांव स्थित घर के बाहर से किया गिरफ्तार
चंदौली। कंदवा थाना पुलिस ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के मामले में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को खुरहट गांव निवासी बजरंगी सिंह पुत्र नन्हकू सिंह को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी दोपहर करीब 12:10 बजे की गई।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ एडीजे एफटीसी द्वितीय चंदौली न्यायालय में विद्युत वाद संख्या 321/26 में धारा 138(बी) के तहत गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।





















