दिलीप सिंह अलीगंज एटा
अलीगंज मंगलवार की शाम 5:00 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में एक अधेड़ की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह फतेहगढ़ निवासी अपने चचिया ससुर के यहां हुए एक कार्यक्रम के बाद घर लौट रहा था। राहगीरो का कहना है कि अज्ञात वाहन की स्पीड बहुत तेज थी। वाहन चालक टक्कर मार के मौके से हुआ फरार। घटना सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु लोहिया अस्पताल भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अमरोली रतनपुर निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र सूबेदार फतेहगढ़ निवासी अपने चचिया ससुर के यहां हुए जन्म दिवस के कार्यक्रम से लौट रहा था। जैसे ही वह अमरोली रोड महमूदपुर भट्टा के पास थाना नवाबगंज पहुंचा ।तभी अलीगंज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही है अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी ।टक्कर इतनी भयानक थी कि जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरो ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला लोहिया अस्पताल में भेजा है। राहगीरों का कहना है की एक अज्ञात वाहन जो बहुत ही स्पीड से आ रहा था और उसने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और गाड़ी चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। वही घटना को लेकर परिवार जनों में रो-रो के बुरा हाल है।







