Nana Patekar Death: हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर को लेकर बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स में उनके निधन का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभिनेता गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर को सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट को उनकी मौत की वजह बताया जा रहा है। अस्पताल पहुंचने के बाद मेडिकल टीम ने लगभग 45 मिनट तक उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
चार दशक से ज्यादा का रहा फिल्मी सफर
नाना पाटेकर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1978 में आई फिल्म ‘गमन’ से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई। वह सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि निर्देशक और लेखक के तौर पर भी फिल्म जगत में सक्रिय रहे।
अपने लंबे करियर में नाना पाटेकर ने कई यादगार किरदार निभाए। ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘अंगार’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘खामोशी’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनके दमदार डायलॉग और अलग अंदाज ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे अलग कलाकारों में शामिल किया।
फिटनेस वीडियो ने खींचा था लोगों का ध्यान
नाना पाटेकर कुछ समय पहले अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में आए थे। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वह एक्सरसाइज करते नजर आए थे। इस वीडियो को फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में नाना पाटेकर लगातार 15 ट्राइसेप डिप्स करते दिखाई दिए। खास बात यह थी कि उन्होंने पूरी एक्सरसाइज बिना किसी ब्रेक के पूरी की और अंत में कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए नजर आए। उनका यह अंदाज देखकर कई लोगों ने उनकी फिटनेस की तारीफ की थी।
आखिरी दौर तक फिल्मों में रहे सक्रिय
नाना पाटेकर का फिल्मी सफर उम्र बढ़ने के बावजूद रुका नहीं। हाल के वर्षों में भी वह बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे। वह अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे।
इसके अलावा विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ’रोमियो’ में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि नाना पाटेकर ने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। वहीं अनिल कपूर और राधिका मदान की फिल्म ‘सूबेदार’ में भी अभिनेता कैमियो रोल में दिखाई दिए। ऐसे में उनके निधन की खबर ने उन तमाम दर्शकों को भावुक कर दिया है, जिन्होंने दशकों तक उनके अभिनय को पर्दे पर देखा और पसंद किया।





















