पूर्वजों की तपोभूमि पहुंचे निशिकांत तिवारी, करुणा सिंधु महाराज को बताया परिवार का गौरव

Amrit Ujala
Amrit Ujala
पूर्वजों की तपोभूमि पहुंचे निशिकांत तिवारी, करुणा सिंधु महाराज को बताया परिवार का गौरव

रामनगरी अयोध्या के जानकी घाट स्थित सिद्ध पीठ में पहुंचे निशिकांत तिवारी ने अपने पूर्वजों की तपस्या और परिवार की आध्यात्मिक विरासत को याद करते हुए इसे गौरव और सौभाग्य का क्षण बताया। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सिद्ध पीठ पहुंचे निशिकांत तिवारी ने दर्शन-पूजन किया और गुरुदेव श्री जनमेजय शरण जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। निशिकांत तिवारी ने कहा कि इस पवित्र भूमि पर पहुंचकर उन्हें अपने पूर्वजों की साधना और तपस्या से जुड़ने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह वही पावन स्थान है, जिसे उनके पूर्वजों ने तप और साधना से पवित्र किया था।

उन्होंने कहा, “हम अपने आपको बेहद सौभाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि हमें इस पवित्र भूमि पर आने का अवसर मिला। हमारे परिवार में करुणा सिंधु महाराज जैसे सिद्ध संत का जन्म होना हमारे लिए गर्व की बात है।” निशिकांत तिवारी ने बताया कि करुणा सिंधु महाराज उनके पितामह के भी बाबा रहे हैं। परिवार में उनके आध्यात्मिक योगदान और तपस्या की चर्चा आज भी श्रद्धा और सम्मान के साथ की जाती है। उन्होंने कहा कि उनके पूर्वजों को संतों का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जिसकी परंपरा आज भी परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

उन्होंने कहा, “हम आज भी उनके आशीर्वाद से फल-फूल रहे हैं। उनकी तपस्या, साधना और आदर्शों की परंपरा हमें सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।” सिद्ध पीठ के वर्तमान स्वरूप की सराहना करते हुए निशिकांत तिवारी ने कहा कि मंदिर अब बेहद भव्य, सुंदर और सुसज्जित हो गया है। उन्होंने गुरुदेव श्री जनमेजय शरण जी महाराज के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए सिद्ध पीठ की निरंतर प्रगति की कामना की। इस दौरान उनकी पत्नी ने भी सिद्ध पीठ पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त की और मंदिर के सुंदर व भव्य स्वरूप की सराहना की। निशिकांत तिवारी ने बताया कि इस पावन अवसर पर उनके परिवार के दोनों बेटे, बेटियां, भांजी, भाई-बहन समेत अन्य परिजन भी उनके साथ मौजूद रहे।

गुरुदेव श्री जनमेजय शरण जी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए निशिकांत तिवारी ने कहा कि वे उनके गुरु हैं और परिवार को समय-समय पर उनका मार्गदर्शन मिलता रहा है। उन्होंने कहा, “हम सबसे पहले गुरुदेव को दंडवत करते हैं। उनका कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। वे सदैव हमें सही दिशा देने और सद्बुद्धि के विकास के लिए प्रेरित करते हैं।”

अंत में निशिकांत तिवारी ने गुरुदेव श्री जनमेजय शरण जी महाराज के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि सिद्ध पीठ की आध्यात्मिक परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहे और अधिक से अधिक लोग यहां पहुंचकर धर्म, संस्कृति और अध्यात्म की प्रेरणा प्राप्त करें।

FeedList
Advertisement

Related News

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…