सीएम धामी से मिले अनुपम खेर व प्रसून जोशी, फ़िल्म निर्माण सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Akhand Pratap Singh
Akhand Pratap Singh

न्यूज Now ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भेंट की। उन्होने प्रदेश में फिल्म निर्माण एवं फिल्मांकन से संबंधित विभिन्न विषयों तथा प्रदेश में फिल्म निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं पर चर्चा की।

प्रसून जोशी ने राज्य की नई फिल्म नीति 2024 को फिल्मों को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताते हुए राज्य की फ़िल्म नीति के लिए मुख्यमंत्री पुष्क़र सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति से उत्तराखण्ड में फ़िल्मांकन के लिए और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में 2024 की फिल्म नीति को मंजूरी दिये जाने के बाद राज्य के पर्यटन स्थलों को देश दुनिया में नई पहचान मिलेगी। नई फिल्म नीति के तहत स्थानीय फिल्मों के लिए दो करोड़ रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। फिल्मांकन के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है ताकि फिल्म निर्माताओं को सुविधा हो। फिल्मों और ओटीटी की शूटिंग पर भी सब्सिडी दी जा रही है। सरकार द्वारा फिल्म उद्योग को उत्साहित करने के लिए कई अन्य योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे कलाकार अपनी प्रतिभा के बल पर फिल्म जगत में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें इसके भी प्रयास किए जा रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार फ़िल्म निर्माण से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। फ़िल्म निर्माण से राज्य में प्रत्यक्ष रोज़गार की नयी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही राज्य के पर्यटन को नयी मज़बूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नए शूटिंग डेस्टिनशनों को भी पर्यटन विभाग के सहयोग से चिन्हित कर उनको भी शूटिंग के लिए प्रचारित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भी प्रचार हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी 2024 से अभी तक उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के ऑनलाइन अनुमति सिंगल विंडो सिस्टम के द्वारा मात्र 8 महीनों में 150 से भी अधिक शूटिंग अनुमतियां प्रदान की गई हैं। उन्होने कहा की राज्य के संरक्षित वन क्षेत्र को छोड़कर उत्तराखण्ड सरकार के अधीन आने वाले विभाग फ़िल्म शूटिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लेंगे ऐसा फ़िल्म पालिसी में प्रावधान किया गया है। फ़िल्म पालिसी में उत्तराखंड के अनछुए शूटिंग डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने का भी प्रावधान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024 में प्रादेशिक भाषा की फ़िल्मों के लिए फ़िल्म प्रोडक्शन पर प्रदेश में किए गये हुए व्यय का 50 प्रतिशत तक सब्सिडी या अधिकतम 2 करोड़ तक, और हिन्दी और भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में आने वाली भाषाओं के लिये फ़िल्म प्रोडक्शन पर प्रदेश में किए गये हुए व्यय का 30 प्रतिशत या अधिकतम 3 करोड़ तक के अनुदान प्राविधान किया गया है।

अभिनेता अनुपम खेर ने उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सरल शूटिंग अनुमति की प्रक्रिया को सराहते हुए, शूटिंग के लिए प्रदेश को संपूर्ण रूप से फ़िल्मकारों के लिए एक फ़िल्म फ्रेंडली डेस्टिनशन बताया। उन्होंने यहां फ़िल्म शूटिंग करना बाक़ी प्रदेशों की तुलना में बहुत ही सरल बताया, और स्थानीय लोगो द्वारा की गई सहायता को भी सराहा। उन्होंने नई फिल्म नीति को फ़िल्म निर्माताओं के अनुकूल बताया। अनुपम खेर ने ये भी कहा कि उत्तराखण्ड में पिछले कुछ समय से फ़िल्म और वेब सीरीज शूटिंग में तेज़ी आयी है। अभी हाल ही में “अनुपम खेर स्टूडियो” की फ़िल्म “तन्वी द ग्रेट” की शूटिंग भी उनके द्वारा लैंसडौन में की गई जो 36 दिनों में पूर्ण की गई।

इस अवसर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

Related News

₹58 करोड़ से संवरेगी काशी की जल विरासत

तालाबों, कुंडों और कुओं के कायाकल्प के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता पीएफसी और वाराणसी स्मार्ट सिटी के बीच एमओयू, 25 तालाब, 30 कुंड और 100 सामुदायिक कुओं का होगा जीर्णोद्धार…

By Amrit Ujala

चाकलेट का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म की कोशिश

Unnao: चाकलेट का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की।  शोर मचाने पर बच्ची को छोड़कर भाग निकला।  मोहान नगर पंचायत के एक मोहल्ला निवासी पिता ने पुलिस को…

By Amrit Ujala

कुलदीप सेंगर केस: दुष्कर्म पीड़िता का प्रधानमंत्री को खुला पत्र

बोलीं- 'न्याय नहीं दिला सकते तो तिल-तिल मरने के लिए न छोड़ें' तिहाड़ जेल में बंद चाचा के दो दिन से भूख हड़ताल पर होने का दावा, कानूनी अधिकारों से…

By Amrit Ujala

दुष्कर्म पीड़िता ने चाचा के लिए न्याय की लगाई गुहार

तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल का दावा सोशल मीडिया पर साझा किया पत्र, प्रधानमंत्री, न्यायपालिका और देशवासियों से की निष्पक्ष जांच की अपील उन्नाव। पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से…

By Amrit Ujala

एलिवेटेड एक्सप्रेसवे हादसा: परिवार का इकलौता सहारा था हिमांशु, मौत से घर में पसरा मातम

प्रतिबंधित मार्ग पर बाइक चढ़ाने के बाद हुआ था हादसा, घायल साथी ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बावजूद बाइक लेकर…

By Amrit Ujala

नाबार्ड के मंच पर चमकीं उन्नाव की ‘ड्रोन दीदी’ और समूह संचालिका

महिलाओं को सुनाई संघर्ष से सफलता की कहानी ड्रोन तकनीक और जरदोजी के जरिए आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश, प्रदेशभर की 500 महिलाओं के बीच साझा किए अनुभव उन्नाव। राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

बिजली, खाद और पानी की समस्याओं को लेकर किसानों का प्रदर्शन

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन भाकियू टिकैत गुट ने बिजली निगम पर लगाए मनमानी के आरोप, खाद की कालाबाजारी रोकने की उठाई मांग बांगरमऊ (उन्नाव)। बिजली, खाद और सिंचाई संबंधी समस्याओं…

By Amrit Ujala

बेटे के घर आई 85 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सिर पर चोट के निशान; हत्या का आरोप जमीन विवाद में बड़े बेटे और उसके परिवार पर हत्या का आरोप, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सोनिक (उन्नाव)। दही थाना क्षेत्र…

By Amrit Ujala

शिक्षामित्र की बेटी बनी दरोगा

पहले ही प्रयास में यूपी एसआई परीक्षा में हासिल की 31वीं रैंक मौरावां की आर्या शुक्ला ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान, परिवार और गांव में खुशी का माहौल मौरावां…

By Amrit Ujala

किसान का बेटा बना दरोगा

22 वर्ष की उम्र में यूपी एसआई परीक्षा में हासिल की 757वीं रैंक कड़ी मेहनत और लगन से संदीप निषाद ने पाई सफलता, गांव में खुशी की लहर गंजमुरादाबाद (उन्नाव)।…