रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा; सहयात्री भी कर सकेंगे फ्री सफर

Amrit Ujala
Amrit Ujala
Raksha Bandhan 2026: महिलाओं को 3 दिन मुफ्त बस यात्रा, सहयात्री को भी फ्री सफर, 60+ महिलाओं को आजीवन सुविधा

श्रावस्ती: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। खास बात यह है कि महिला यात्री के साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त बस यात्रा का लाभ मिलेगा। वहीं, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने की भी घोषणा की गई है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में परिवहन विभाग की ओर से ‘मातृशक्ति को सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण श्रावस्ती जिले की तहसील इकौना, तहसील जमुनहा और कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान और जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान महिलाओं को त्योहार के उपलक्ष्य में उपहार भी वितरित किए गए।

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं और बहनों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन निगम की सभी श्रेणियों की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि यह विशेष निःशुल्क बस सेवा 27 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को परिवहन निगम की ओर से शून्य किराये का टिकट जारी किया जाएगा। साथ ही, महिला यात्री के साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों और विशेष फेरों की व्यवस्था की है। अधिक भीड़ वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि यात्रियों को बसों के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों को बस अड्डों और यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मो. अजीम, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पूजा पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट: मनीष श्रीवास्तव

FeedList
Advertisement

Related News

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…

By Amrit Ujala

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान आज

72 जिलों में 14.81 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इनमें पांच खंड स्नातक…

By Amrit Ujala

अनधिकृत मतदान पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी/चंदौली। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर एस. राजलिंगम ने अधिकारियों को सख्त…

By Amrit Ujala

बंथरा में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और 80 हजार रुपये चोरी

लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित बंथरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार के…