IG किरण एस समेत तीन IPS अधिकारी शामिल
अयोध्या: श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) का पुनर्गठन किया गया है। संशोधित एसआईटी में अब वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को शामिल किया गया है।
नई व्यवस्था के तहत लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस, डीआईजी अयोध्या सोमेन वर्मा और एसएसपी अयोध्या गौरव ग्रोवर को एसआईटी का सदस्य बनाया गया है।
इससे पहले एसआईटी में लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और विशेष सचिव (वित्त) नील रतन कुमार शामिल थे। पुनर्गठन के बाद इन दोनों अधिकारियों की जगह तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार के इस फैसले को जांच प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी तथा पुलिस नेतृत्व आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एसआईटी अब श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच नए स्वरूप में आगे बढ़ाएगी।





















