नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने सोमवार की शाम वाराणसी के बाबतपुर से 14 वर्ष से वांक्षित 50 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। तत्पश्चात पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अलीनगर थाना क्षेत्र के धूसखास गांव निवासी आरोपी संतोष कुमार 14 वर्ष से वांछित था। इसके खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किया गया था। साथ ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। अलीनगर पुलिस और सर्विलांस टीम सूचना के आधार पर वाराणसी के बाबतपुर पहुंची। जहां उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीम में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला, एसआई अमित कुमार सिंह, आरक्षी विकास सिंह, संदीप, सर्वजीत सिंह गौतम आदि शामिल रहे।
दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी संतोष गिरफ्तार









