श्रावस्ती: सिरसिया पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को भिनगा बस अड्डे से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान भीखू पुत्र हरिभजन, निवासी परसा देवता के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और 87 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विवेचना के दौरान पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य मिले। इनके आधार पर मुकदमे में BNS की धारा 64(2)(M) के साथ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। इसी क्रम में सिरसिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भीखू को भिनगा बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया, जहां से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: मनीष श्रीवास्तव





















