करमाखान पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा
संतकबीरनगर। अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुधारा पुलिस ने सोमवार को 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, करमाखान पुलिया के पास वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान नबी अहमद पुत्र अब्दुल रब, निवासी ग्राम सेमरियावा, थाना दुधारा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर थाना दुधारा में मु.अ.सं. 302/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पहले से दर्ज हैं तीन मुकदमे
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना मेंहदावल एवं थाना दुधारा में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मोतीलाल यादव, हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह, कांस्टेबल राधेश्याम गिरी तथा कांस्टेबल रंजन कुमार राजभर शामिल रहे।







