औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित सांई मंदिर के पास 18 जुलाई को हुए किसी झगड़े का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को संज्ञान में लेकर एसपी ने पीआरबी सिपाही को निलंबित कर दिया।
पुलिस महकमे में खाकी को दागदार करने वालांे पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसकी वानगी औरैया जिले में देखने को मिल रही है। जहां 18 जुलाई को सदर कोतवाली क्षेत्र में इटावा रोड पर स्थित सांई मंदिर के पास हुए किसी झगड़े काएक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर एसपी अभिषेक भारती ने पीआरबी सिपाही को निलंबित कर दिया है।







