गोरखपुर। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को गांधी प्रतिमा, टाउनहॉल पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगें उठाईं।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, शिक्षा संस्थानों के संरक्षण और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सरकार का विरोध किया।
धरने में वक्ताओं ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दे और अन्य जनहित के मामलों को भी उठाया तथा सरकार से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी की। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
सपाइयों ने गांधी प्रतिमा पर विभिन्न मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन








