बाली ट्रिप, पासपोर्ट और केतन की हत्या…

Amrit Ujala
Amrit Ujala

 मंगेतर सिया की खौफनाक साजिश की पूरी कहानी

पुणे। पुणे के व्यवसायी एवं रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। शुरुआत में इसे एक दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में मामला हत्या का निकला। पुलिस ने इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन बाबूलाल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, केतन अग्रवाल की मौत लोहगढ़ किले की खाई में गिरने से हुई थी। प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना गया था, लेकिन बाद में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

बाली ट्रिप और गायब पासपोर्ट का रहस्य

बताया जाता है कि केतन और सिया की सगाई इसी वर्ष फरवरी में हुई थी और नवंबर में राजस्थान के एक महल में उनकी शादी प्रस्तावित थी। दोनों 6 जून को प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए इंडोनेशिया के बाली जाने वाले थे।

घर से निकलते समय कार में केतन, उसकी बहन, सिया और सिया का भाई साहिल मौजूद थे। रास्ते में सभी ने अपने पासपोर्ट, विदेशी मुद्रा, क्रेडिट कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की, जो एक ही पाउच में रखे गए थे। रास्ते में वे एक फूड मॉल पर रुके, जहां सिया ने अपना मोबाइल फोन भूल जाने की बात कही और अकेले वाहन के पास वापस गई।

जब सभी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो बाकी लोगों के पासपोर्ट सुरक्षित मिले, लेकिन केवल केतन का पासपोर्ट गायब था। पासपोर्ट न होने के कारण केतन बाली नहीं जा सका और उसे वापस लौटना पड़ा। केतन के पिता का आरोप है कि यह पूरी तरह से सुनियोजित साजिश थी, ताकि यात्रा रद्द हो जाए।

बेटे की मौत से टूट गया परिवार

केतन की मौत के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने सिया गोयल और चेतन चौधरी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। उनका कहना है कि सिया ने पूरे परिवार का विश्वास जीत लिया था और किसी को भी उस पर जरा भी संदेह नहीं हुआ।

केतन की मां ने कहा कि सिया और उसका प्रेमी उनके बेटे की मौत के लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिया ने परिवार के साथ विश्वासघात किया और लगातार झूठ बोलती रही। सगाई के बाद परिवार के सभी सदस्य उससे घुल-मिल गए थे, इसलिए किसी को उस पर शक नहीं हुआ।

मां ने की मौत की सजा की मांग

पीड़ित मां ने पुलिस और न्याय व्यवस्था से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि जिस निर्ममता से उनके बेटे की हत्या की गई, उसके दोषियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए।

प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के बहाने रची गई कथित साजिश

परिजनों के अनुसार, बाली यात्रा रद्द होने के बाद सिया ने नया प्लान बनाया। 19 जून को उसका जन्मदिन था। केतन के पिता का आरोप है कि सिया ने जिद कर केतन को 18 जून को प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पुणे के निकट स्थित लोहगढ़ किले चलने के लिए राजी किया।

बताया जाता है कि 18 जून की सुबह करीब 8:20 बजे केतन घर से निकला। लगभग ढाई घंटे बाद सुबह 10:45 बजे सिया की मां ने फोन कर परिवार को सूचना दी कि केतन लोहगढ़ किले की घाटी में गिर गया है।

सिया ने पुलिस को बताया कि तेज हवाओं के कारण केतन का पैर फिसल गया और वह लगभग 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने भी इसे दुर्घटना मानकर कार्रवाई की थी।

पिता को ऐसे हुआ शक

केतन के पिता विशाल अग्रवाल का कहना है कि जब पुलिस शव लेकर अस्पताल पहुंची, तब सिया का व्यवहार उन्हें असामान्य लगा। उनके अनुसार, किसी महिला के मंगेतर या होने वाले पति की मृत्यु के बाद सामान्यतः गहरा दुख दिखाई देता है, लेकिन सिया के चेहरे और व्यवहार में ऐसा कुछ नहीं दिखा।

उन्होंने कहा कि उस समय परिवार अस्पताल और अन्य औपचारिकताओं में व्यस्त था, इसलिए इस बात पर अधिक ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन बाद में यही व्यवहार संदेह का एक कारण बना।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…