औरास। मिर्जापुर अजिगांव में कक्षा आठ की छात्रा अपने ही आम के बाग में साड़ी के फंदे से लटकी मिली। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थानाक्षेत्र के मिर्जापुर अजिगांव निवासी दिनेश विश्वकर्मा की बेटी स्वाति (14) का शव बृहस्पतिवार दोपहर घर से 500 मीटर दूर उसके ही आम के बाग में साड़ी के फंदे से लटका मिला। शाम करीब तीन बजे जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर गए तो शव देख परिजन को बताया। परिजनों ने आनन-फानन पुलिस को बिना बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया
पिता दिनेश विश्वकर्मा ने बताया स्वाति मिर्जापुर अजिगांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। कुछ दिनों से बेटी किसी बात को लेकर अक्सर परेशान रहती थी लेकिन बताया नहीं था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। बेटी की मौत पर मां ममता और अन्य भाई-बहन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।







