सोनिक। चांदपुर गांव में छात्रा का शव कमरे में साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। दही थानाक्षेत्र के चांदपुर निवासी पीआरडी जवान मनोज रावत की पुत्री उपासना (19) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मौजूदा समय में मनोज की ड्यूटी यातायात में लगी है। उन्होंने बताया कि रविवार को बेटी का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। उसकी मां महरानी जब उसे बुलाने गई तब घटना का पता चला। उपासना पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी।






















