आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस ने डिवाइडर तोड़ कार को मारी टक्कर, 5 की मौत

Amrit Ujala
Amrit Ujala

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। हादसा थाना बांगरमऊ क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 230.800 के पास सुबह करीब 4:30 बजे हुआ।

प्रशासन के अनुसार, हरियाणा के फरीदाबाद से बिहार जा रही एक निजी स्लीपर बस (BR 06 PF 1024) अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई और बाद में एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर खाई में पलट गई।

कार में कुशीनगर से मथुरा जा रहे 9 लोग सवार थे। हादसे में दिव्या (6), अंजू (40), अमृता (13), धुनमुन (60) और कार चालक विनोद (45) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

वहीं, बस में सवार लगभग 70 यात्रियों में से चार यात्री भी घायल हुए हैं। उन्हें भी बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना बांगरमऊ पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ पहुंचाया। बाद में गंभीर घायलों को जिला अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह तथा उपजिलाधिकारी बृजमोहन शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया।

क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ हर्ष मोदी ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आने की बात सामने आई है, हालांकि अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।

हादसे के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को हटाकर यातायात सामान्य करा दिया गया।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

सरोजनीनगर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

सरोजनीनगर, लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। तिरंगे झंडे के साथ निकले इस…

By Amrit Ujala

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…