मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राहत आयुक्त ने जिलों को किया सतर्क, कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए अगले पांच दिनों तक बारिश, आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के बाद राहत आयुक्त कार्यालय ने भी सभी संबंधित जिलों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात 8:30 बजे से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर (भदोही), मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।
आंधी और बारिश की चेतावनी वाले जिले
फतेहपुर, वाराणसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन सहित बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में वज्रपात की आशंका व्यक्त की गई है।
प्रशासन ने जारी की सलाह
राहत आयुक्त कार्यालय ने जिलाधिकारियों को जलभराव, बिजली गिरने और तेज हवाओं से संभावित नुकसान को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा मौसम विभाग की आधिकारिक सलाह का पालन करें।








