तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र यश तिवारी को कुचला, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम

Amrit Ujala
Amrit Ujala

स्कूल जाते समय मालगोदाम रोड पर हादसा, साथी छात्र के सामने हुई दर्दनाक मौत

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड पर मंगलवार सुबह स्कूल जा रहे कक्षा 8 के छात्र की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 14 वर्षीय यश तिवारी की मौके पर गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ओम नगर, बंकी निवासी यश तिवारी किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज में कक्षा 8 का छात्र था। मंगलवार सुबह वह अपने सहपाठी चंदन कुशवाहा के साथ साइकिल से स्कूल जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यश आगे साइकिल चला रहा था, जबकि चंदन उसके पीछे था। मालगोदाम रोड पर पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने यश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

यश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार की चीख-पुकार से अस्पताल का माहौल भी गमगीन हो गया। क्षेत्र में भी इस हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई।

विद्यालय में शोक, अवकाश घोषित

हादसे की सूचना मिलते ही किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज में शोक छा गया। विद्यालय प्रशासन ने छात्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मंगलवार का आकस्मिक अवकाश घोषित कर दिया। सहपाठियों और शिक्षकों ने यश को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि फरार चालक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ: शराब पीने से मना करने पर युवक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पूरब स्थित हिम्मत खेड़ा गांव में शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी पप्पू रावत ने…

By Amrit Ujala

तेज बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, सरोजनीनगर थाना और हनुमान मंदिर में घुसा पानी

लखनऊ: बुधवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने सरोजनीनगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कानपुर एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान पीएनसी कंपनी की ओर से बनाए गए…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

सरोजनीनगर, लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। तिरंगे झंडे के साथ निकले इस…

By Amrit Ujala

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…