राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच में अनिल मिश्रा की भूमिका संदिग्ध

Amrit Ujala
Amrit Ujala

सुभाष श्रीवास्तव पर भी गंभीर आरोप

 लखनऊ।  अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की विशेष जांच टीम (SIT) की विस्तृत जांच में ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और गणना प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। सूत्रों के अनुसार, जांच रिपोर्ट में अनिल मिश्रा की संदिग्ध भूमिका के पुख्ता संकेत मिले हैं, जबकि सुभाष श्रीवास्तव पहले से ही इस मामले में जेल में बंद हैं। रिपोर्ट के आधार पर आने वाले दिनों में अनिल मिश्रा के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

SIT जांच में क्या सामने आया?

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी ने अपनी विस्तृत जांच में ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भूमिका का गहन परीक्षण किया। जांच में पाया गया कि मंदिर में नियुक्त किए गए अधिकांश कर्मचारियों की नियुक्ति डॉ. अनिल मिश्रा की सिफारिश पर हुई थी। रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि चढ़ावे की चोरी लंबे समय तक होती रही, लेकिन जिम्मेदार पदों पर होने के बावजूद अनिल मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव ने इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए। इसी आधार पर दोनों की संभावित मिलीभगत की आशंका जताई गई है।

चंपत राय के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की सिफारिश नहीं

रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की भूमिका को लेकर आपराधिक संलिप्तता का उल्लेख नहीं किया गया है। एसआईटी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश नहीं की है। हालांकि, ट्रस्ट की प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही के चलते उनका इस्तीफा स्वीकार किया जा चुका है, जिसे उनके खिलाफ सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है।

FIR में बढ़ सकते हैं नए नाम

एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर दर्ज एफआईआर में टिन्नू यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प, लवकुश, मनीष, अविनाश, करुणेश और रमाशंकर को आरोपी बनाया गया था। डॉ. अनिल मिश्रा का नाम प्रारंभिक जांच में सामने आने के बावजूद उन्हें नामजद नहीं किया गया था और मामला अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी दर्ज किया गया था।

अब विस्तृत जांच के बाद अज्ञात आरोपियों की सूची में कई नए नाम जुड़ने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि इसमें अनिल मिश्रा के अलावा कुछ बैंक अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस भी कई लोगों के खिलाफ साक्ष्य जुटा चुकी है।

रिपोर्ट सौंपने को लेकर बनी हुई है स्थिति स्पष्ट नहीं

एसआईटी की विस्तृत जांच 15 जुलाई तक पूरी होनी थी। रिपोर्ट शासन को सौंपे जाने की चर्चा थी, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी चर्चा है कि एसआईटी ने कुछ अतिरिक्त समय मांगा है और रिपोर्ट अदालत में पेश की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में किसी अधिकारी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पारदर्शिता के लिए SIT की अहम सिफारिशें

एसआईटी ने भविष्य में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं—

  • चढ़ावे की गणना केवल नियमित बैंक कर्मचारियों से कराई जाए।
  • हर 15 दिन में बैंक कर्मचारियों की ड्यूटी बदली जाए।
  • बैंक की ओर से एक निगरानी अधिकारी नियुक्त किया जाए।
  • दानपात्र की चाबी ट्रस्ट के अधिकृत पदाधिकारी के पास रहे और उसी की निगरानी में गणना हो।
  • ट्रस्ट पदाधिकारियों का कर्मचारियों की तैनाती में हस्तक्षेप समाप्त किया जाए।

हाउसकीपिंग कर्मचारियों से कराई जा रही थी गणना

जांच में यह भी सामने आया कि जिन छह कर्मचारियों को इस मामले में जेल भेजा गया, उनकी नियुक्ति हाउसकीपिंग कार्य के लिए हुई थी, लेकिन उनसे चढ़ावे की गणना कराई जा रही थी। एसआईटी ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना है और व्यवस्था में व्यापक सुधार की सिफारिश की है।

FeedList
Advertisement

Related News

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…

By Amrit Ujala

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान आज

72 जिलों में 14.81 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इनमें पांच खंड स्नातक…

By Amrit Ujala

अनधिकृत मतदान पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी/चंदौली। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर एस. राजलिंगम ने अधिकारियों को सख्त…

By Amrit Ujala

बंथरा में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और 80 हजार रुपये चोरी

लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित बंथरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार के…