शौच के लिए निकलीं देवरानी-जेठानी को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Amrit Ujala
Amrit Ujala

दिलीप सिंह अलीगंज

एटा। कैल्ठा चौराहा के एटा रोड पर सुबह तड़के 4:30 बजे हुआ दर्दनाक हादसा, एक महिला की मौके पर मौत तो दूसरी ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान तोड़ा दम; अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

अलीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैल्ठा के पास बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में देवरानी-जेठानी की मौत हो गई। दोनों महिलाएं घर से शौच के लिए निकली थीं। इसी दौरान एटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात रोडवेज बस ने सड़क किनारे जा रही दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने एटा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।

मृतकों की पहचान कमला देवी (50) पत्नी सरवन सिंह तथा मालती देवी (60) पत्नी स्वर्गीय अजयपाल सिंह, दोनों निवासी गांव कैल्ठा के रूप में हुई है।

पति ने बताया कैसे हुआ हादसा

मृतका कमला देवी के पति सरवन सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी कमला देवी और उनके बड़े भाई की पत्नी मालती देवी बुधवार सुबह शौच के लिए घर से निकली थीं। दोनों सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। तभी एटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

इलाज के दौरान मालती देवी ने भी तोड़ा दम

मृतका मालती देवी के पुत्र नरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के बाद उनकी मां को गंभीर हालत में पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि उनके पिता अजयपाल सिंह का करीब 11 वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार पहले से ही कई दुख झेल चुका है। उनके एक भाई की कैंसर से मौत हो गई थी। अब परिवार में केवल वही बचे हैं। उनकी बहन की शादी हो चुकी है और वह स्वयं खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

कमला देवी के परिवार पर भी टूटा दुखों का पहाड़

कमला देवी के परिवार में उनके पति सरवन सिंह और दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र देवेंद्र सिंह ट्रक चालक है, जबकि छोटा पुत्र धर्मेंद्र सिंह अपने पिता के साथ गांव में रहकर खेती-बाड़ी करता है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

कोतवाली अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर भेजी गई थी। घायल महिला मालती देवी की भी एटा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत होने की सूचना परिजनों से प्राप्त हुई है। अज्ञात रोडवेज बस की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में थाना स्तर से अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ: शराब पीने से मना करने पर युवक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पूरब स्थित हिम्मत खेड़ा गांव में शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी पप्पू रावत ने…

By Amrit Ujala

तेज बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, सरोजनीनगर थाना और हनुमान मंदिर में घुसा पानी

लखनऊ: बुधवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने सरोजनीनगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कानपुर एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान पीएनसी कंपनी की ओर से बनाए गए…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

सरोजनीनगर, लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। तिरंगे झंडे के साथ निकले इस…

By Amrit Ujala

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…