मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Amrit Ujala
Amrit Ujala

 गांव-गांव लगी चौपाल

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत मंगलवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित अभियान के दौरान महिलाओं, बालिकाओं और ग्रामीणों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

अभियान के तहत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों से अवगत कराया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपाय तथा किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

गांव-गांव चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

पुलिस टीमों ने विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान का भरोसा दिलाया। महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए अन्याय के खिलाफ निर्भीक होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

इन क्षेत्रों में चलाया गया विशेष अभियान

अभियान के दौरान कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने समयमाता मंदिर और गोला बाजार, महुली पुलिस ने हरदी, धनघटा पुलिस ने आगापुर उर्फ गुलरिहा-खालेपुरवा, मेंहदावल पुलिस ने बर्तनहिया चौक बाजार तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने बधया गोरीराय गांव में महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को पंपलेट वितरित कर जागरूक किया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

कार्यक्रम में महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान का उद्देश्य

  • महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना।
  • महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना।
  • आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल के माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना।
  • हेल्पलाइन सेवाओं के प्रभावी उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करना।
FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…