डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा– राष्ट्र की एकता और प्रगति के लिए समर्पित था उनका जीवन
नई दिल्ली, 6 जुलाई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारत की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद, निस्वार्थ जनसेवा, साहस और नैतिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी देशवासियों को प्रेरित करती है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व विद्वता, दूरदर्शिता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का अद्भुत संगम था। उन्होंने भारतीय राजनीति और शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा एक सशक्त और एकजुट भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाया।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इस अवसर पर उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए अनेक स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अयोध्या को लेकर क्या कहा
https://www.instagram.com/reel/DaZ33gSDnOZ/?igsh=MTg4NmdkNHdnYTQ1bg==








