दूसरे शनिवार को भी शनिदेव जात में उमड़ी लाखो श्रद्धालुओं की भीड़

Amrit Ujala
Amrit Ujala

बाजार और गालियां रहे खचाखच,प्रशासन व पुलिस रहे चौकन्ने। 
रिपोर्ट: प्रवेंद्र शर्मा
एटा/जलेसर। आषाढ़ मास के दूसरे शनिवार को भी घुंघरू नगरी जलेसर में शनिदेव जात में लाखो की तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के मुख्यमार्गों के साथ साथ बाज़ारो तथा गलियां भी जायरीनों से खचाखच भरी रही। आस्था के जुनून के चलते बरसात के दौरान भी श्रद्धालुओं द्वारा बडे मियाँ दरगाह व छोटे मियाँ दरगाह तथा शनिदेव मन्दिर पर भी पूजा अर्चना व सरसों का तैल चढ़ा कर मनौतियाँ मांगी गयी। श्रद्धालुओं की भीड़ पर काबू पाने के लिए तहसील व पुलिस प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

शनिवार को बाहरी जनपदों से आया शनिदेव जात करने आने वाले श्रद्धालुओं
का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के मुख्य मार्गो सहित बाई पास रोड पर भी दोपहर तक काफी भीड़ भाड़ रही। पुलिस द्वारा नगर के  निधौली चौराहा, इसौली चौराहा, आगरा चौराहै सहित प्रत्येक चौराहे पर बेरिकेटिंग लगबा कर बड़े वाहनों को नगर के अंदर नही घुसने दिया। एसडीएम पीयूष रावत तथा सीओ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह दिनभर दरगाहों तथा शनिदेव मन्दिर सहित नगर का भ्रमण कर मोनिटरिंग करते रहे। नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित भी रात्रि से पूरी तरह से मुस्तैद रहे।

ॐ शनैश्चराय नमः से गूँज उठा शनिदेव मन्दिर।

जलेसर। बडेमियाँ दरगाह पर आये लाखों जायरीनों द्वारा बडेमियाँ की दरगाह पर मत्था टेककर मनौतियां मांगी गयी।वही शनिदेव मन्दिर स्थित भगवान शनिदेव की प्रतिमा पर भी कडुवा तैल चढ़ाकर पूजा अर्चना की गयी। पूजा पाठ के दौरान भक्तों ने सरसो के तेल के अलावा लड्डू तथा बूँदी का भी चढ़ावा हुआ। लाखों की तादाद में आये भक्तों द्वारा लगाए गए ॐ शनैश्चराय के नारों  की जमकर गूंज हुई।

कई थानों के पुलिस फोर्स ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था।

जलेसर। शनिदेव जात के दौरान बडे मियाँ दरगाह शनिदेव मन्दिर पर जहाँ कोतवाली के निरीक्षक अखिलेश दीक्षित, सिटी इन्चार्ज रवि राज एवं सुनील त्रिपाठी कमान संभाले हुए थे। वही छोटे मियां दरगाह पर एस आई राजीव पवार मौजूद रहे। सीओ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार जिले के लगभग दो दर्जन पुलिस थानों से लगभग दो सौ पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिनमें थाना प्रभारी सकरौली नित्यानन्द पाण्डेय के अलावा साइबर क्राइम थाना,अवागढ़,निधौली कलां, पिलुआ,बागवाला, सहित अनेक थाना प्रभारी व एस आई एवं एक सौ से अधिक कांस्टेबल प्रमुख रहे। जिले के थानों से पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी, फायर ब्रिगेड, महिला थाना क्राइम ब्रांच का फोर्स इसौली चौराहा, निधौली चौराहा, चौराहा,सासनी रोड तिराहा पर भी पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसके साथ साथ महावीरगंज तिराहा,मंडी जवाहरगंज, नाला बाजार, अवागढ़ तिराहा आदि कई स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की लाखों श्रद्धालुओं ने जात।

जलेसर। आषाढ़ माह के दूसरे शनिबार को बडेमियाँ दरगाह व छोटे मिया दरगाह एवं  शनीदेव जात का विशेष महत्व है। आषाढ़ माह के दूसरे शनिवार को जहाँ लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी गई। एसडीएम पीयूष रावत ने बताया कि शुक्रवार को पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, प्रकाश,सफाई आदि सभी आवश्यकताओ को पूरा किया गया था। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे पहले से ही लगे हुए है।

पालिका ने लगाई पेयजल टंकी एवं मोबाइल टॉयलेट।
जलेसर। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि शनि जात को दृष्टिगत रखते हुए जहां एक दिन पहले कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ मुख्य बाजार एवं शनि जात रास्ते से अतिक्रमण हट बाया गया था। वहीं दो दिनों से दिन और रात दोनों शिफ्टों में साफ सफाईt कार्य कराया गया था। प्रकाश की व्यवस्था भी कराई गई थी। इसके अलावा शनिजात रास्तों में पांच बड़ी पेयजल टंकियां एवं आठ छोटी पानी की टंकी लगायी गई थी। जिनमें दो बड़ी पानी की टंकी एटा पालिका एवं निधौली कलां नगर पंचायत से मंगवाई गई थी। इसके अलावा दो मोबाइल टॉयलेट भी लगवाए गए थे।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…