अनिल मिश्रा
अयोध्या ! अयोध्या स्थित सर्किट हाउस में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रतिभाग किया। उन्होंने पात्र शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए।इसी क्रम में पी0डी0 पांडेय इंटर कॉलेज, सोनैसा रसूलाबाद के प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी को प्रभारी मंत्री के हाथों कैशलेस चिकित्सा योजना का कार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को सूचीबद्ध अस्पतालों में बेहतर एवं समय पर उपचार की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।








