गोरखपुर। आज रोटरी क्लब गोरखपुर यूफोरिया का सातवाँ इंस्टॉलेशन समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
समारोह के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष (IPP) रोटेरियन शालिनी पांडे ने वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई अध्यक्ष रोटेरियन रुचि केडिया को विधिवत कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। नई कार्यकारिणी में रोटेरियन अंकिता रूंगटा ने सचिव तथा रोटेरियन अंजनी गुप्ता ने कोषाध्यक्ष (ट्रेजरर) के रूप में कार्यभार संभाला।
समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन मंकेश्वरनाथ पांडे (डीजीएन, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120) एवं विशिष्ट अतिथि रोटेरियन डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव (असिस्टेंट गवर्नर) ने नई टीम को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन खुशबू मोदी, चार्टर सेक्रेटरी रोटेरियन अंजली लीलारिया, पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन श्वेता अग्रवाल तथा रोटेरियन प्रिया अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही।
वर्ष 2026-27 के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में रोटेरियन करूणा भदानी प्रेसिडेंट नॉमिनी रोटेरियन अंजलि बिनय गुप्ता वाइस प्रेसिडेंट रोटेरियन प्रियंका यादव जॉइंट सेक्रेटरी
निदेशक मंडल के सदस्यों में रोटेरियन नीलम बंका, रोटेरियन मिताली जालान, रोटेरियन नेहा पोद्दार, रोटेरियन स्नेहा तुलस्यान, रोटेरियन नेहा बैरोगोलिया, रोटेरियन सविता गुप्ता, रोटेरियन अलका केडिया एवं रोटेरियन स्वीटी अग्रवाल ने भी अपना पदभार ग्रहण किया।
सामाजिक सेवा एवं मानवीय पहल
समारोह के दौरान क्लब द्वारा सामाजिक सेवा कार्य के अंतर्गत दो व्हीलचेयर का दान किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने इस मानवीय पहल की सराहना की और इसे रोटरी के “Service Above Self” (स्वयं से पहले सेवा) के आदर्श का सशक्त उदाहरण बताया।
कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों ने नई टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि अध्यक्ष रोटेरियन रुचि केडिया के नेतृत्व में रोटरी क्लब गोरखपुर यूफोरिया सेवा, मित्रता एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में हुआ।







