हृदय रोग विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
सुल्तानपुर। इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन के तत्वावधान में स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज, दुबेपुर में रविवार को ‘ब्लड प्रेशर-2026’ प्रदेश स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीजीआई के निदेशक एवं पद्मश्री सम्मानित डॉ. आर.के. धीमान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सेमिनार में पद्मश्री डॉ. के.के. त्रिपाठी, डॉ. नरसिंह वर्मा, डॉ. साजिद अंसारी, डॉ. शिवम वर्मा, डॉ. ओंकारनाथ त्रिपाठी, डॉ. पूजा शुक्ला, डॉ. विनोद सिंह और डॉ. पी.के. पांडेय सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए हृदय रोग विशेषज्ञों और फिजिशियनों ने दो तकनीकी सत्रों में उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) की रोकथाम, समय पर पहचान, आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा जनजागरूकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। विशेषज्ञों ने कहा कि बदलती जीवनशैली में रक्तचाप को नियंत्रित रखना स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
सेमिनार के सफल आयोजन का श्रेय आयोजन सचिव डॉ. राजीव श्रीवास्तव को दिया गया। उनके नेतृत्व में संयुक्त सचिव डॉ. अंकुर सेठ, आईएमए सचिव डॉ. राजीव रतन मिश्रा, वैज्ञानिक समिति के अध्यक्ष डॉ. आशीष, डॉ. आर.पी. द्विवेदी, फूड कमेटी के अध्यक्ष डॉ. ए.एन. सिंह तथा यातायात समिति के अध्यक्ष डॉ. संदेश सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सुल्तानपुर के अध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह, वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. सुभाष, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आर.ए. वर्मा, डॉ. जे.पी. सिंह, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, यूरोलॉजिस्ट डॉ. रमेश ओझा, डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. अविनाश श्रीवास्तव, डॉ. नीलिमा भटनागर, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. एस.के. सोनी, डॉ. ए.पी. अरोड़ा, डॉ. रवि त्रिपाठी, डॉ. अमित कौशल, डॉ. राजेंद्र कपूर, डॉ. बी.के. शुक्ला, डॉ. पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।
समापन अवसर पर आयोजन सचिव डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, आईएमए पदाधिकारियों और सहयोगी समितियों का आभार व्यक्त किया तथा मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रियंका वर्मा को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
सेमिनार के उपरांत पद्मश्री डॉ. आर.के. धीमान ने मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित मंदिर प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर डॉ. सुधाकर सिंह, डॉ. रामजी गुप्ता, डॉ. एस.एम. वर्मा, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. आशीष और डॉ. संजय सिंह सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
प्रदेश स्तरीय इस सेमिनार में देशभर से आए विशेषज्ञों की सहभागिता ने सुल्तानपुर को चिकित्सा जगत में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।








