चोरी और चोरी का सामान बरामदगी से जुड़े पुराने मामले में चल रहा था वारंट, खंडवारी गांव का निवासी है आरोपी
चंदौली। अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ पुलिस ने बुधवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने खंडवारी गांव निवासी रामभरोष गुप्ता उर्फ पदानू को उसके घर के बाहर से दबोचा। वह स्व. दुलार गुप्ता का पुत्र है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ चोरी और चोरी का सामान बरामदगी से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 379/411 के तहत मुकदमा दर्ज था। यह मामला मु0नं0 1166/17 और अपराध संख्या 167/15 से संबंधित है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनंत कुमार भार्गव और उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह शामिल रहे।





















