स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में मजदूर की मौत, चालक बस लेकर फरार

Amrit Ujala
Amrit Ujala

रोजी-रोटी की तलाश में निकले मजदूर की सड़क हादसे में मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
–हिंगुटरगढ़ बनवा के पास दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की गई जान

धानापुर। धानापुर थाना क्षेत्र के चहनिया रोड स्थित हिंगुटरगढ़ बनवा के पास सोमवार दोपहर स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 40 वर्षीय मजदूर धनंजय की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जबकि सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सामान्य कराया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नरौली गांव निवासी धनंजय निषाद (40) सोमवार को बाइक से चहनिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह हिंगुटरगढ़ बनवा के समीप पहुंचे, सामने से आ रही एक स्कूल बस से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि धनंजय सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उनकी ओर दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने से कुछ समय के लिए धानापुर-चहनिया मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना के तुरंत बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बस एवं चालक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की भी जांच की जा रही है।

धनंजय निषाद मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में वृद्ध मां, पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे नरौली गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने तथा फरार बस चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसी घटनाएं थम नहीं रही हैं।

थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फरार बस चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…