थुरा पुलिस की बड़ी सफलता: चार शातिर चोर गिरफ्तार
मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने SOG और SWAT टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बस में सफर कर रहे यात्री से सोना चोरी करने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया 650 ग्राम सोना एवं पीली धातु, चोरी किया गया बैग और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार यह घटना 24 जुलाई की है। एक बस में यात्रा कर रहे एजेंट के बैग से बदमाशों ने सोना और पीली धातु से भरा बैग चोरी कर लिया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर थाना हाईवे पुलिस, SOG और SWAT की संयुक्त टीम गठित की गई।
मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने बाकलपुर बम्बा के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी गया 650 ग्राम सोना/पीली धातु, बैग सहित शत-प्रतिशत बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा बाइक (UP 80 HM 2187) और सफेद ओरा कार (RJ 14 TH 0318) भी जब्त कर ली है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक पुत्र ब्रजकिशोर निवासी आगरा, संदीप सिंह पुत्र सतेन्द्र निवासी मुरैना, विष्णु सिंह पुत्र ब्रजकिशोर निवासी आगरा तथा उपेन्द्र सिंह पुत्र रामअवतार निवासी धौलपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामले में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की बढ़ोत्तरी करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल, SOG प्रभारी संदीप कुमार, SWAT प्रभारी महावीर सिंह सहित 22 पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।
चोरी गए सोने की शत-प्रतिशत बरामदगी पर व्यापारियों ने मथुरा पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है।







