तहसील क्षेत्र के महाविद्यालयों को दिया था 5900पौधे रोपित करने का लक्ष्य।
रिपोर्ट – प्रवेंद्र शर्मा
एटा/जलेसर। वृक्षारोपण महायज्ञ कार्यक्रम के अन्तर्गत जलेसर नगर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर/ महाविद्यालय में 650पौधे रोपित किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमकार सिंह एवं वृक्षारोपण अभियान के जलेसर उच्च शिक्षा नोडल प्रभारी डॉ. गिरन्द सिंह सहित डॉ. राहुल भारद्वाज, डॉ. शालिनी यादव, डॉ. प्रणय छिब्बर, प्रदीप कुमार, अजय प्रताप सिंह, राजवीर सिंह, योगेश नागर, सुनील कुमार ने महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार के पौधे- नीम, आम, जामुन, आंवला, पीपल, आदि लगाए तथा उनकी जियो टैगिंग की गई।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को एक-एक पेड़ भेंट किया तथा छात्र छात्राओं से एक पेड़ मां के नाम पर लग बाया गया तथा उसकी समुचित देखभाल किए जाने का आव्हान किया गया।
प्राचार्य डॉ. ओमकार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में पिछले एक सप्ताह से वृक्षारोपण कार्य चल रहा है। जिसके तहत लगभग 650 पौधे लगाए जा चुके हैं। महाविद्यालय को 650 पौधे और लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया था। जो शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. गिरद सिंह ने बताया कि महाविद्यालय को वृक्षारोपण हेतु जलेसर उच्च शिक्षा नोडल सेन्टर बनाया गया है। जिसके तहत संबंधित महाविद्यालयों में 5900 पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें संबंधित महाविद्यालयो द्वारा लगभग – 4000 पौधे लगाए जा चुके है, तथा आज शाम तक वृक्षारोपण का लक्ष्य पूर्ण हो जायेगा।








