भाजपा जिला प्रवासी एवं जिला संयोजक के नेतृत्व में चलाया गया अभियान।
रिपोर्ट – प्रवेंद्र शर्मा
एटा/जलेसर। भाजपा के महत्वाकांक्षी अभियान डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के अंतर्गत जनपद के जलेसर विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों में जिला प्रवासी गौरव आर्य और जिला संयोजक और भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत हर मंडल पर प्रवास कर पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं से डिजिटल लर्निंग अभियान पूरा कर प्रमाण पत्र डाउनलोड कर कराए गए। प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर शेयर कराया गया। जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की हर बूथ पर 25 प्रमाण पत्रों का लक्ष्य है। जिसे कल तक पूरा कराया जाना है। इस मौके पर नोह खास मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह आशू ठाकुर, सकरौली मण्डल अध्यक्ष संजय कुशवाह, दिलीप वार्ष्णेय मंडल अध्यक्ष तथा अवागढ़ एवं निधौलीकलां मण्डल अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जलेसर में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम में प्रमाण पत्र डाउनलोड कराए गये









