अमृत उजाला ब्यूरो
लखनऊ। आज विश्व टीबी दिवस पर विमेंस आर्मी ट्रस्ट ने टीबी की बीमारी को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया।
भारत में टीबी के मरीजों की बात करें तो विश्व के टीबी रोगियों का 27% मरीज भारत में हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि भारत से टीबी को पूरी तरह से खत्म करने के लिये हम सभी के संयुक्त प्रयास की आवश्यकता है। हमारे यहाँ ऐसे कई मरीज आते हैं जो अपना ख़ान-पान व स्वास्थ्य देखभाल उचित प्रकार से नहीं रख पाते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण यह बीमारी उनके लिए अत्यंत कष्ट दायक होती है।
ट्रस्ट की प्रमुख रश्मि सिंह ने बताया कि हमारी संस्था विमेंस आर्मी ट्रस्ट द्वारा पिछले जुलाई माह से पांच बच्चों को गोद लिया गया है, जिन्हें प्रत्येक माह प्रोटीन किट जिसमें प्रोटीन युक्त आहार शामिल होता है दी जाती है।आज विश्व टीवी दिवस के अवसर पर अलीगंज बाल चिकित्सालय में चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. हेमंत व डॉ. हिना सिंह के साथ मिलकर बच्चों को प्रोटीन की दी गई साथ ही अस्पताल परिसर में उपस्थित मरीजों को बीमारी के के विषय में जागरूक किया गया।




