बालेन सरकार की पहल -पर्यटक नेपाल आएं, इसके लिए होटल संघ ने शुरू की खास रियायतें

amritujala
amritujala

पोखरा, नेपाल। (कमल रायमाझी) नेपाल की नई सरकार देश के प्रमुख आय के स्रोत पर्यटन उद्योग को और आकर्षक तथा सुविधाजनक बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। पर्यटन नेपाल का बड़ा आर्थिक आय का जरिया है।
नेपाल में पर्यटन स्थलों की भरमार है लेकिन लोगों की खास पसंद पोखरा होता है। बालेन सरकार ने नेपाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों को एकीकृत रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देने के उद्देश्य से “ चलिए पोखरा ” अभियान शुरू किया गया है। इसमें होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को आगे कर पर्यटकों को नेपाल की ओर आकर्षित करने का प्रयास शुरू किया गया है।होटल संघ पोखरा के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में खासतौर पर पड़ोसी देश भारत से आने वाले पर्यटकों को लक्षित किया गया है और उन्हें सेवाओं में विशेष छूट के माध्यम से आकर्षित करने की रणनीति अपनाई गई है।
अभियान के तहत भारतीय पर्यटकों को पोखरा में भोजन और आवास सेवाओं पर 25 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध कराई जाएगी। पर्यटन व्यवसायियों का मानना है कि इस तरह की सुविधा महामारी के बाद पर्यटन के पुनरुद्धार में योगदान देगी और भारतीय बाजार में नेपाल के प्रति आकर्षण बढ़ाने में मदद करेगी।
इस अवसर पर लुम्बिनी प्रेस क्लब के साथ पोखरा में आयोजित एक अन्तरक्रिया कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने पोखरा, लुम्बिनी और चितवन को जोड़कर ‘सिल्वर ट्रायंगल’ अवधारणा के तहत पर्यटन विकास पर जोर देने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम नेपाल पर्यटन बोर्ड गंडकी प्रदेश के सहयोग से आयोजित किया गया।
बोर्ड के प्रदेश प्रमुख मणिराज लामिछाने ने कहा कि पोखरा को प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में विकसित कर लुम्बिनी और चितवन से जोड़ते हुए समग्र पर्यटन पैकेज तैयार किया जा सकता। “इससे पर्यटकों के ठहराव की अवधि बढ़ेगी और आय में वृद्धि के अवसर उत्पन्न होंगे।
नेपाल होटल संघ के केंद्रीय सदस्य भरतराज पराजुली ने भारतीय पर्यटकों को नेपाल के पर्यटन उद्योग के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि लक्षित बाजार रणनीति के माध्यम से आगमन बढ़ाने की आवश्यकता है। होटल संघ पोखरा के अध्यक्ष लक्ष्मण सुवेदी ने पूर्वाधार, सेवा गुणवत्ता और प्रचार-प्रसार में समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
लुम्बिनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल रायमाझी ने कहा कि नेपाल-भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को पर्यटन से जोड़कर तीनों गंतव्यों को भारतीय बाजार में संयुक्त रूप से बढ़ावा देने में मीडिया और संचार क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
होटल संघ पोखरा के कोषाध्यक्ष नेत्रप्रसाद पौडेल ने बताया कि भारत के साथ पर्यटन साझेदारी मजबूत होने पर गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से बड़ी संख्या में पर्यटकों को नेपाल लाया जा सकता है।
अन्तरक्रिया में उपस्थित लोगों ने नेपाल को बहुआयामी पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए प्राकृतिक सुंदरता, वन्य जीवन अनुभव और धार्मिक आस्था को एक ही यात्रा में समेटने की रणनीति अपनाने की आवश्यकता बताई।
साथ ही, लुम्बिनी प्रेस क्लब ने विशेष रूप से बेलहिया नाका से पैदल आने वाले भारतीय पर्यटकों के मार्ग प्रबंधन, सेवा सुधार और सुविधा बढ़ाने में होटल संघ नेपाल और क्षेत्रीय संघों के बीच सहयोग की सलाह दी।
आयोजकों के अनुसार, “ चलिए पोखरा” अभियान को आगामी दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक विस्तारित करने की योजना है।

FeedList
Advertisement

Related News

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…

By Amrit Ujala

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान आज

72 जिलों में 14.81 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इनमें पांच खंड स्नातक…

By Amrit Ujala

अनधिकृत मतदान पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी/चंदौली। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर एस. राजलिंगम ने अधिकारियों को सख्त…

By Amrit Ujala

बंथरा में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और 80 हजार रुपये चोरी

लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित बंथरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार के…