करोड़ों के गहने गायब, कोर्ट ने मांगा जवाब

amritujala
amritujala
करोड़ों के गहने गायब, कोर्ट ने मांगा जवाब

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से जुड़ा करोड़ों रुपये के सोने के गहनों के गायब होने का मामला अदालत की सख्त टिप्पणियों के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। करीब 17 वर्ष पुराने इस मामले में पुलिस ने अदालत को बताया कि मालखाने में रखे गए सोने के गहने बारिश के पानी में खराब हो गए और शेष आभूषण बंदर उठा ले गए। पुलिस की इस दलील को अदालत ने गंभीरता से लेते हुए प्रथम दृष्टया पूरे प्रकरण में अनियमितता, रिकॉर्ड में हेराफेरी और बहुमूल्य आभूषणों के गबन की आशंका जताई है।
मामले की शुरुआत वर्ष 2007 में हुई थी। पंजाब के कपूरथला निवासी मुदित अग्रवाल की पत्नी रानी अग्रवाल उर्फ जूली ने दीपावली की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने मृतका के शरीर से नाक की सोने की कील, गले की सोने की चेन और लॉकेट, सोने की अंगूठी तथा भारी सोने की 10 चूड़ियां उतारकर पुलिस को सौंप दी थीं। सभी आभूषण नियमानुसार सदर कोतवाली के मालखाने में जमा करा दिए गए थे।
मामले की सुनवाई करीब 17 वर्षों तक चली। गवाहों और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद अदालत ने 28 फरवरी 2024 को सबूतों के अभाव में मुदित अग्रवाल और उनके परिवार को बरी कर दिया। इसके बाद मुदित अग्रवाल ने अदालत में आवेदन देकर मालखाने में जमा अपने आभूषण वापस दिलाने की मांग की।
जब अदालत ने मालखाने में सुरक्षित रखे गए आभूषणों का विवरण मांगा तो पुलिस की ओर से चौंकाने वाला जवाब दिया गया। पुलिस ने बताया कि 7 सितंबर 2013 को मालखाने की पोटलियों को सुखाने के लिए छत पर रखा गया था। इसी दौरान अचानक बारिश होने से पोटलियां खराब हो गईं। पुलिस का यह भी दावा था कि बाद में वहां पहुंचे बंदर कुछ सोने के गहने उठा ले गए, जिससे वे गायब हो गए।
पुलिस की इस दलील पर अदालत ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। न्यायालय ने कहा कि एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के बहुमूल्य आभूषणों को खुले में और बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के छोड़ देना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। अदालत ने टिप्पणी की कि इतने संवेदनशील और मूल्यवान माल की सुरक्षा में हुई यह चूक सामान्य प्रशासनिक लापरवाही नहीं मानी जा सकती।
अपने आदेश में न्यायालय ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सीलबंद पोटलियों में रखे गए बहुमूल्य आभूषण निकाल लिए गए और बाद में रिकॉर्ड में फर्जी प्रविष्टियां कर मामले को दबाने का प्रयास किया गया। अदालत ने सरकारी अभिलेखों में छेड़छाड़ और तथ्यों को छिपाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया।
कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद मामले से जुड़े तत्कालीन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका जांच के दायरे में आ गई है। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस मालखानों में रखी जब्त संपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मृतका के शरीर से उतारे गए करोड़ों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण आखिर कहां गए। क्या वे वास्तव में बारिश और बंदरों की भेंट चढ़ गए या फिर उनके गायब होने के पीछे कोई बड़ा खेल है? अदालत की सख्त टिप्पणी के बाद अब सभी की निगाहें जांच और उसके निष्कर्षों पर टिकी हुई हैं।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…