पहचान नहीं हो सकी
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय कोटवा सड़क फ्लाईओवर के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से लगभग 40 वर्षीय एक मंदबुद्धि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
उपनिरीक्षक आनंद सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान कराने और दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।








