मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। पुणे के पास भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण एक्सप्रेसवे के ‘मिसिंग लिंक’ का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह रोकना पड़ा। हादसे में तीन लोगों की मौत की भी सूचना है।
करीब 6,695 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए ‘मिसिंग लिंक’ परियोजना का उद्घाटन हुए अभी लगभग दो महीने ही हुए थे। भारी बारिश के दौरान हुए भूस्खलन से परियोजना का एक हिस्सा प्रभावित हो गया। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यातायात रोक दिया और वाहनों को पुराने मुंबई-पुणे हाईवे की ओर डायवर्ट किया गया।
एमएसआरडीसी (MSRDC) ने प्रारंभिक प्रतिक्रिया में इस घटना को ‘कुदरत का खेल’ बताया है। अधिकारियों के अनुसार, लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र में मिट्टी खिसकने से यह घटना हुई।
प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ क्षतिग्रस्त, तीन की मौत








