नवाबगंज। कुंजपुर गांव के पास श्रमिक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुंजपुर गांव निवासी अमित (21) पुत्र कमलेश मजदूरी करता था। पिता कमलेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह मजदूरी करने गया था लेकिन रात में नहीं लौटा, बाद में रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना पुलिस ने दी। पुलिस की जांच में पता चला है कि रात में पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। बेटे की मौत से पिता, छोटा भाई विकास सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि परिजन ने ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात बताई है। कोई आरोप नहीं है। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है।
Unnao News: ट्रेन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत


You Might Also Like
ताजा खबरें
Advertisement








