विनोद कुमार सिंह अंशु
बाराबंकी
जिला पंचायत द्वारा 10.80 लाख की लागत से 135 मीटर निर्मित सी सी रोड व नाली का लोकार्पण भाजपा नेता जवाहर वर्मा व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों से सवांद करते हुए जवाहर वर्मा ने कहा कि पहले जहाँ ताशीपुर,पहलवानपुरवा, बढ़ियनपुरवा,मुन्नुकापुरवा के लोगों का बरसात के मौसम में इस मार्ग से निकलना मुश्किल हो जाता था इस समस्या से अब निजात मिल जायेगी ।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आज भगवान राम की याद आ रही है अब उनको समाजवाद में सनातन दिख रहा है पांच साल मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हे कभी सनातन नही दिखाई दिया बल्कि तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए हमेशा हिन्दुओ की आस्था को दबाने का काम किया हमारे मंदिर जीर्ण शीर्ण होते गए पर उन्हें कब्रिस्तान की सजावट के अलावा और कुछ नही दिखा और आज देख लीजिए माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने जब से उत्तर प्रदेश की बागडोर संभाली तब से चाहे बुढ़वा बाबा मंदिर हो चाहे बाबा रामसनेही मंदिर हो सबके विकास और सौन्दरीकरण का कार्य कराया गया है।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान श्री सुभाष चंद्र वर्मा, राम केवल, माया राम, राजेंद्र प्रसाद, प्रमोद वर्मा, अमित वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, राम देव, राम नाथ रावत, जग प्रसाद रावत, राम दयाल गौतम, माता दीन निषाद, शालिक राम रावत, बहादुर रावत, बीरन रावत, कमलेश साहू जी, नंद किशोर रावत, जय प्रकाश, पीताम्बर गौतम, राम सागर, छेदी लाल निषाद, नंद लाल निषाद, रामेश्वर निषाद सहित ग्रामवासी गण उपस्थित रहेI








